लोकेशन रायबरेली
_सलोन तहसील में नवनियुक्त एसडीएम के कुर्सी पर बैठते ही अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
रायबरेली में सर मुंडाते ही ओले पड़ने की कहावत सही चरितार्थ साबित हुई है। दरअसल पूरा मामला जिले की सलोन तहसील मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जहां एक दिन पहले डीएम हर्षिता माथुर ने जिले की दो तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। आज गुरूवार को जैसे ही नवागंतुक एसडीएम ने कार्यभार संभाला वैसे ही अधिवक्ताओं ने एक साथ तहसील प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। यह हंगामा काफी देर तक चला अधिवक्ताओं का आरोप था कि हम अधिवक्ताओं से परिचय लेने के लिए इधर मीटिंग में बुला लिया उधर न्यायालय का काम शुरू हो गया। काफी देर बाद अधिवक्ता शांत होकर अपने न्यायिक कार्य में लग गए।







