लोकेशन रायबरेली
_ डलमऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुए पीड़ितों की सुनी गई समस्याएं
रायबरेली जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा डलमऊ तहसील में किया गया संपूर्ण समाधान का आयोजन। जिसके तहत समस्त ग्रामीण और आम जनमानस ने अपनी समस्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कराया अवगत ज्यादातर समस्याएं राजस्व और पुलिस के मामले में देखने को मिले। जहां पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना इंचार्ज को अवगत कराते हुए मामले का निराकरण और तत्काल उन पर कार्रवाई करते हुए उनका समाधान किया जाए। तो वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजस्व संबंधी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले आज डलमऊ तहसील में देखने मिले जहां अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रत्येक आम जनमानस की जो समस्या बनी है उनका निवारण कराया जा सके।







