पटाखा फैक्ट्री में लगी आग एक की हुई मौत

Share this post

लोकेशन रायबरेली

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से एक की मौत दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर 

रायबरेली पटाखा कारखाने में विस्फोटक सामग्री रखते समय अचानक हुए भयंकर विस्फोट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो वहीं दूसरा युवक जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घायल युवक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर एडीशनल एस पी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल में जुटी।तो वहीं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।घटना महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव से बाहर बने पटाखा कारखाने की है।

आपको बताते चले कि गांव निवासी लाल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन ने सुरेश की बाग में लाइसेन्सी पटाखा बनाने का कारखाना खोल रखा था जहां रविवार की सुबह 11 बजे कारखाने में गांव के ही बीरेन्द्र (19) पुत्र राघवेन्द्र कुमार शर्मा बाइक से पटाखा बनाने हेतु विस्फोटक सामग्री लेकर आया उसी समय उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू (15) पुत्र देवेन्द्र कुमार शर्मा कारखाने के पास ही खेत में गेहूं सींचने आया था। बाइक से विस्फोटक सामग्री उतारते समय विस्फोट हो गया जिसमें बीरेन्द्र का एक हाथ व बाइक के परखच्चे उड़ गये। भयानक विस्फोट में बीरेन्द्र घटना स्थल से लगभग 30 मीटर दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका चचेरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को एम्बुलेन्स से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वही घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की व प्रशासनिक अधिकारियों को घायल का समुचित इलाज व मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता त्वरित उपलब्ध कराये जाने के निर्देष दिये। एडीशनल एस पी नवीन कुमार सिंह , तहसीलदार अनिल पाठक , क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र बहादुर पाल, कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम ने फाॅरेन्सिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन