पति ने अपने पत्नी की हथौड़े से मर कर की हत्या

Share this post

बिग ब्रेकिंग, कासगंज,,,,,

अग्निकुंड को साक्षी मानकर जिस पति ने अपनी अर्धांगिनी को जीवन भर साथ निभाने का लिया था वचन,

उसी पति ने अपनी पत्नी की हथोड़े से सिर पर वार कर कर दी हत्या,

जिला न्यायालय में पति से चल रहा था उत्पीड़न का केस,

दिन दहाड़े महिला की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी ,

खबर सूबे के जनपद कासगंज से है जहाँ एक पति ने ऐसा दुःसाहसिक कारनामा कर दिया कि लोगों को उसकी करतूत पर विश्वास नही हो पा रहा है, पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि 6 वर्ष पूर्व अलीगढ़ जनपद के निवासी विपिन के साथ जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली लड़कर प्रीति के साथ हुई शादी से जुड़ा हुआ है, पूरे रश्मोरिवाज के साथ हुई शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रीती ने जो सपनें संजोए उन्हें उसी के पति ने तोड़ दिया, आये दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं आम हो गई, जब पूरी तरह से प्रीति असहाय हो गई तो उसने पूरा मामला अपने मायके वालों को बताया, मायके से उसके परिजनों ने उसे मायके वापस बुला लिया और पति विपिन के विरुद्ध न्यायालय मैं मुकद्दमा डाल दिया, आज उसी मुकद्दमे की तारीख पर अपने भाई को साथ लेकर वाइक से तारीख करने के उपरांत घर वापस जा रही थी तभी मेंमडी गॉव के पास सड़क पर उसके पति ने उनको रोक लिया और हथोड़े से दौनो पर वार कर दिया, हथोड़े के वार से वाइक चला रहा भाई असंतुलित हो गया और वाइक गिर गई, इसी दौरान एक गाड़ी मैं बैठे विपिन के चार पांच सहयोगियों द्वारा प्रीति के ऊपर वार किये गये जिसमें उसकी मौत हो गई, पत्नी की हत्या कर सभी घटनास्थल से फरार हो गए, मामले की सूचना मिलते ही सदर विधायक देवेंद्र सिंह पीड़ित पक्ष की मदद को पहुंचे उन्होंने बताया कि मृतका प्रीती उन्ही की ग्राम पंचायत की निवासी थी, इसकी शादी के बाद से ही इसका पति विपिन शारिरिक और मानसिक प्रताड़ना देता रहा, आज उसने अपने साथियों के साथ इस दुःसाहसिक घटना को अंजाम दिया है, मामले मे एफआईआर की प्रक्रिया जारी है, प्रीती को न्याय दिलाने के लिए वो उसकी मदद करेंगे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन