लोकेशन, बस्ती
बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने 4 अंतर्जनपदीय तारकोल चोरों को अरेस्ट किया है, इनके पास से दो पिकअप में चोरी के 19 ड्रम तारकोल पुलिस ने बरामद किया है, पकड़े गए तारकोल की कीमत लाखों mr बताई जा रही है, इस के अलावा इनके पास से 10600 नगद और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं,
आप को बता दें बीते 28 फरवरी को शुक्ला कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अखिलेश कुमार ने थाना कप्तानगंज पर 40 ड्रम तारकोल चोरी होने की सूचना दी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की, एसओजी और सर्विलांस को टीम को लगाया गया, पुलिस को टीम लगातार तारकोल चोरों को तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 अंतर्जनपदीय तारकोल चोरों विनय निषाद, इरफान, लक्ष्मण और कारण को अरेस्ट किया, इसमें से एक चोर लखनऊ और 3 अमेठी जिले के रहने वाले हैं, इनके पास से दो पिकअप जिनका नंबर UP 32 CN 5096 और UP 32 CN 1706 से चोरी के 19 ड्रम तारकोल पुलिस ने बरामद किया,
पुलिस ने चारो अंतर्जनपदीय तारकोल चोरों को अरेस्ट कर लिया है, इस गैंग के सदस्यों पर कई थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, इनके खिलाफ धारा 379, 411, 413, 414 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है,







