लोकेशन रायबरेली
तेज रफ्तार डंपर ने लोडर चालक को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत
लालगंज रायबरेली तेज रफ्तार डंपर वाहन ने लोडर चालक को मारी टक्कर, हादसे में लोडर चालक की हुई मौत।लोडर चालक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डंपर वाहन एक घर में घुसा।हादसे में मकान हुआ क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग।आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ।मृतक लोडर चालक मोहम्मद अली लखनऊ जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 मीठापुर बढ़िया गांव की घटना।







