22 वर्षीय युवती की हत्या में शामिल युवक हुए गिरफ्तार

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 22 वर्षीय युवती की हत्या में शामिल तीनों युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली में बीते 29 मार्च 2024 को थाना डलमऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे चब्बा मजरे नरेंद्रपुर में एक 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर में मिला था जहां इसकी सूचना घर वालो को लगते ही हड़कंप मच गया।वही इसकी सूचना नजदीकी थाना डलमऊ पुलिस टीम को दी गई। तत्पश्चात रायबरेली की कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम भी मौके में पहुंची और सभी साक्ष्य जुटाने में जुट गई। वही मृतका की मां ने नाम जब्त तीन युवकों के नाम पर तहरीर दी थी जहां पुलिस ने तीनों युवक से पूछताछ के लिए थाने ले गई,अंततः पुलिस की पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया हम लोग सिम देने के बहाने से उसके घर गए हुए थे घर में कोई नहीं था जहां उसे अकेला पाकर हम तीनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ ही साथ दुपट्टा से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और उसका सिम अपने साथ लेकर चले आए ताकि पुलिस को हमारे ऊपर शक ना हो सके। फिलहाल तीनों युवक थाना डलमऊ क्षेत्र के रहने वाले जिन्हें पुलिस ने पड़कर भेजा जेल वही खुलासा करने वाली पुलिस टीम को रायबरेली के पुलिस अधीक्षक के द्वारा ₹5000 का नगद पुरस्कार दिया जाता है और साथ ही साथ तीनों युवकों पर भविष्य में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन