सर्बिलास टीम ने खोजे 101 मोबाइल कीमत 14 लाख

Share this post

सर्विलांस टीम के द्वारा खोए हुए कुल 101 मोबाइल कीमत लगभग 14 लाख रुपए बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द 

रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सर्विलांस टीम के द्वारा खोए हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु पूर्व में लिंक क्यू आर कोड जारी किया गया था जिसके माध्यम से खो हुए मोबाइल के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 101 मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए है प्रत्येक मोबाइल को पुलिस अधीक्षक के द्वारा मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।मोबाइल प्रकार सभी के चेहरे खिल उठे सभी मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक एवं सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया रायबरेली जनपद के साथ ही साथ अन्य जनपद के भी मोबाइल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने बताया हमारा यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन