बीस दिनो के अंतराल में एक ही परिवार से पांच लोगो की मौत

Share this post

लोकेशन रायबरेली

बीस दिनों के अंतराल में एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमई तरीके से हुई मौत गांव में दहशत का माहौल

रायबरेली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पिछले लगभग 20 दिनों में रहस्यमई तरीके से हुई मौतों से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हद‌ तो तब पार हुई जब इन असमय एक साथ हुई पांच मौतों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खानापूरी करते हुए नजर आ रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी व्याप्त है।

*वी/ओ*

दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित ममुनी ग्राम सभा के डांडी गांव का है। जहां पिछले 20 दिनों में रहस्यमई तरीके से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई वहीं पड़ोस के गांव में भी दो मौतें हुई हैं। लगातार हो रही इन मौतों से ग्रामीण काफी डरे व म सहमें हुए हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पर इस लापरवाही बरतने का गम्भीर आरोप भी लगाया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी हम सबको साहस बंधाने के बजाय वाहन से चक्कर लगाकर लौट जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम गांव में आकर सबका स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर उपचार करे नहीं तो मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

*बाइट:- ग्रामीण छेदीलाल*

*बाइट:- ग्रामीण संदीप मौर्या*

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन