कार्य करते समय फैक्ट्री में हुई श्रमिक की मौत

Share this post

कार्य करते समय फैक्ट्री में श्रमिक की मौत

जनपद कानपुर देहात में एक फैक्ट्री में कार्य करते समय एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर बिना सेफ्टी उपकरणों के कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री परिसर पर ही बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दिया है।

दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र रनिया की। जहां पर आज एक फैक्ट्री में कार्य करते समय रनिया क्षेत्र के चिटिकपुर रनिया के रहने वाले उवैस कादरी की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से साथी श्रमिकों में हड़कंप मच गया। वही परिजनों में कोहराम मच गया। फैक्ट्री में पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर बिना सेफ्टी उपकरण के कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री परिसर में बैठ गए। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन