लोकेशन रायबरेली
खेलते खेलते नाली में गिरने से मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत
रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज सलारपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मासूम बच्ची खेलते खेलते नाली में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरवाले अंदर कर रहे थे काम। बाहर मासूम बच्ची खेल रही थी। उसी दरमियान घर के बाहर बनी नाली में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई।बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी। फिलहाल बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम सा छाया है।







