वर्चस्व को लेकर के युवक ने असला के साथ डाली फोटो

Share this post

वर्चस्व को लेकर युवक ने असलहों के साथ डाली फोटो

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो

पुलिस बनी अनजान, नहीं हो रही कार्रवाई,फोटो वायरल करने का सिलसिला बदस्तूर जारी

बागपत।रमाला थाना क्षेत्र के एक युवक की हथियारों के साथ फोटो जमकर वायरल हो रही है वहीं पर यह फोटो जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है। बागपत के अंदर युवा अपने हाथों में हथियार हाथ में लेकर इसकी सेल्फी लेकर जमकर वायरल कर रहे हैं।दरअसल आपको बता पूरा मामला बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र का है जहां पर रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक तुषार शर्मा ने हथियारों के साथ सेल्फी लेकर अपनी फेसबुक पर लगा रखी है वहीं पर किसी ने इन फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल फोटो इस वक्त जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है आधुनिक हथियारों के साथ बागपत के अंदर युवा सेल्फी लेकर आए दिन वायरल कर रहे हैं इन सभी को लेकर बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह कई बार युवाओं को सतर्क होने के लिए हिदायत भी दे चुके हैं लेकिन बागपत के युवा अपने हाथों में हथियार लेकरके उसकी सेल्फी लेकर वायरल करने में पीछे नहीं हट रहे है और बागपत पुलिस ने कई बार कार्रवाई भी की है अब देखना है कि फेसबुक पर वायरल हो रहें फोटो पर पुलिस कब कारवाई करती है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन