पुखरायां डिवीजन के अधिशाषी अभियन्ता की नई पहल से पुखरायां डिवीजन का मंडल में आया प्रथम स्थान , एक्सचियन ने विधुत कर्मियों को किया गया सम्मानित
कानपुर देहात में विधुत विभाग पुखरायां डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कुलदीप यादव ने अपने विधुत कर्मियों के लिये एक नई पहल शुरू की है । इस नई पहल के चलते कानपुर मंडल में पुखरायां डिवीजन को प्रथम स्थान मिला है ।
दरअसल दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम पुखरायां डिवीजन हर बार लक्ष्य से पीछे बना रहता था । हर बार पीछे रहने वाले पुखरायां डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कुलदीप यादव ने सभी एसडीओ और सभी जेई के साथ बैठक कर सबसे आगे रहने की रणनीति बनाते हुए विधुत कर्मियों को लक्ष्य देकर कार्य कराने की एक नई पहल की शुरुआत की । पुखरायां डिवीजन के सभी विधुत कर्मियों को एक टारगेट दिया गया था । वही विधुत कर्मियों ने कड़ी मेहनत करते हुए इस बार लक्ष्य से ज्यादा का राजस्व जमा कराया । जिसके बाद कानपुर मंडल में पुखरायां डिवीजन को पहला स्थान मिल गया । वही पुखरायां डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कुलदीप यादव ने आज विधुत कर्मियों को प्रसस्ति पत्र , मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
वही सम्मानित हुए विधुत कर्मी ने बताया कि इस बार हम सभी को टारगेट दिया गया था । हम लोगो ने कड़ी मेहनत से काम करते हुए लक्ष्य से अधिक का राजस्व जमा कराया है । जिसके चलते हमारा डिवीजन प्रथम स्थान पर आया है
वही पुखरायां डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कुलदीप यादव ने बताया कि इस बार कर्मचारियों को एक टारगेट दिया गया था । और टारगेट पूरा करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने की बात थी । वही टारगेट देने के बाद कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए टारगेट से अधिक का राजस्व विभाग में जमा कराया है । जिसके चलते पुखरायां डिवीजन को कानपुर मंडल में पहला स्थान मिला है । आज टारगेट पूरा करने वाले सभी विधुत कर्मियों को प्रसस्ति पत्र मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।







