मंडला आयुक्त ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Share this post

मंडलायुक्त ने मतदान केदो का किया निरीक्षण। हरदोई संडीला मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया तथा मूलभूत व्यवस्थाओं की पड़ताल की। मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारी तान्या सिंह के साथ संडीला क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल तिलुयां कला, रसूलपुर , गोसवा डोंगा के मत देयस्थलो के बूथो का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए । उन्होंने सूचनाओं के अंकन, विद्युत कनेक्शन ,लाइट पंखे, प्रसाधन, पेयजल ,नेटवर्क की सुविधा ,सफाई आदि का सत्यापन किया ।उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई शराब, रिश्वत या जोर जबरदस्ती कर किसी के पक्ष या विरोध में वोट डलवाने का प्रयास करें तो उसकी अधिकारियों से शिकायत करें । उन्होंने परिवार के सभी लोगों के साथ जाकर मतदान करने की अपील की ।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन