एसपी ने सस्ता फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Share this post

फर्रुखाबाद बड़ी अपडेट

 एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व पुलिस ने सस्ता फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एसपी ने किया खुलासा 

 फर्रुखाबाद जनपद की कंपिल थाना पुलिस व एसओजी सहित सर्विलांस टीम के सहयोग से एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 15 तंमचा सहित 1अधिया, 1 देशी रायफल सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद किए हैं । 

 

फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी विकास कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया गुरुवार रात कंपिल थाना पुलिस गस्त पर थी। एसएचओ जितेंद्र चौधरी पुलिस के साथ थे। इस दौरान एसओजी टीम सहित सर्विलांस की टीम जा पहुंची। बताया गया मुखबिर से सूचना मिली है कि कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस पर तीन टीमें बनाई गई और मुखबिर सूचना पर बताए गए स्थान पर एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की टीम पहुंची। जहां पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 15 तमंचा, एक देशी रायफल व एक अधिया बरामद हुई। वहीं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी पुलिस ने 2 जिंदा व एक मिस कारतूस बरामद किया व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। एसपी ने बताया पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि चुनाव के समय तमंचों की अच्छी बिक्री होती है। इसलिए दोनों मिलकर तमंचा का कारतूस बना रहे हैं।

 

दोनों आरोपी जनपद कासगंज के निवासी

हैं। दोनों आरोपी कासगंज जनपद के निवासी हैं। बृजेश शर्मा पटियाली थाना क्षेत्र के गांव भरगेन निवासी है। जबकि दूसरा थाना सिकन्दरपुर नदरोली निवासी जयवीर जाटव है। दोनों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन