विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौध रोपण

Share this post

विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका द्वारा किया गया वृक्षारोपण संडीला _ हरदोई पालिका ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एचसीएल फाऊंडेशन व सीडीसी संस्था के साथ मिलकर आईआर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया । कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ चेयरपर्सन द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव रवाना कर घरों से प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया गया। इसके साथ ही लॉग रन ड्राइव का भी आयोजन किया गया । जिसमें रोड पर पड़े प्लास्टिक कचरे का संग्रह कराया गया । पालिका अध्यक्ष मो० रईस अंसारी ने कहा कि कूड़े को रोड या खाली जगह पर ना फेके और अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें । उन्होंने सीडी संस्था द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर कचरा प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में निर्माण अधिकारी गौरव शुक्ला , कर अधीक्षक आनंद के अलावा आईआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे । लोकेशन संडीला हरदोई।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन