पीलीभीत नदी के गहरे पानी में डूबा किशोर

Share this post

अप्सरा नदी में घरेलू जानवरों को पानी पिलाने गया 17 वर्षीय युवक राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन वर्मा निवासी ग्राम बिसेन थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत नदी के गहरे पानी में डूबा।

 

लगभग 2 घंटे के बाद नदी में डूबे युवक राहुल को ग्रामीणों की मदद से नदी से निकाला गया।

 

अप्सरा नदी से निकालकर नदी में डूबे युवक राहुल को पीलीभीत के एस के अग्रवाल हॉस्पिटल में ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित।

 

नदी में डूबे युवक राहुल की मृत्यु होने से घर में कोहराम मच गया है।

 

मृतक राहुल दो बहनों में सबसे बड़ा था।

 

वहीं सूचना पर उप जिलाधिकारी अमरिया अजीत प्रताप सिंह अपनी राजस्व टीम के साथ तथा कोतवाल जहानाबाद राजीव शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।

 

यूपी में जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसेन का है पूरा मामला।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन