संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Share this post

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी लोगो की समस्याएं 77 मामले में 9 सिकायतो का किया गया निस्तारण 

रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील डलमऊ में लोगों की सुनी गई समस्याएं।जिला अधिकारी ने जन समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाए।उनके सामने सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से संबंधित समस्याएं आई।डीएम ने कहा कि राजस्व मामलों में समस्याओ का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए।पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि जो भी पीड़ित समस्याएं लेकर आए उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकार के मामले को लंबित न रखा जाए।इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों नेराजस्व,बिजली,पानी,सड़क,पेंशन,स्वास्थ्य से संबंधित शिकायते सुनीं। समाधान दिवस में कुल 77 मामले आए जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन