-रोड पार कर रहे ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत।
बरेली। बरेली कैंट थाना क्षेत्र के गांव बारी नगला निवासी 26 वर्षीय युवक को सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे युवक नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया नन्हे राजमिस्त्री का काम करता था खाली समय में खेत पर जाकर काम करता रहता था गुरुवार की शाम को भी युवक खेत पर धान की पौध छील कर आ रहा था रोड पार करते समय रामगंगा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिससे नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।







