आला हजरत की ओर से किया गया था एलान

Share this post

लिवइन में रह रहे 5 गैर मजहबी जोड़ों इस्लाम कबूल करने के बाद करेंगे निकाह : मौ तौकीर

बरेली । बरेली दरगाह आला हजरत की ओर से साफ तौर पर एलान किया गया था और पोस्टर लगाकर बताया गया था साथ ही निकाह पढ़ाने वाले मौलवियों को ताकीद भी की गई थी कि किसी भी गैर मजहबी लड़की या लड़के का प्रेम विवाह के चलते धर्म परवर्तन करने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। साफ तौर पर इस्लामी रहनुमाओं ने इस पर पाबंदी लगा दी थी। मगर बीते दिनों कई ऐसे मामलात निकलकर सामने आए जिसमें मुस्लिम समाज की लड़कियों का विवाह प्रेम के चलते गैर मजहबी लड़कों के साथ हुआ और डंके की चोट पर मीडिया में भी इसको दिखाया गया। अब मुस्लिम समाज की ओर से भी इस पाबंदी को हटा दिया गया है अगर कोई भी गैर मजहबी लड़का या लड़की जोकि बालिग हो अपनी मर्जी से इस्लाम को कबूल करना चाहते हैं तो कर सकते है। इसी को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने अपने ऑफिस पर प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि आगामी 21 जुलाई को पहली शिफ्ट में 5 ऐसे जोड़े जो पहले से लिव इन रिलेशन में रह रहे है उनका खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11:00 बजे निकाह कराया जाएगा। 

मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि उनके पास ऐसी 23 एप्लीकेशन आई हुई है जो लोग पहले से ही लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं और खुद इस्लाम धर्म को कबूल कर चुके हैं। आगामी 21 जुलाई को केवल सामाजिक रूप से ऐलान होना बाकी है।उन्होंने बताया कि इन एप्लीकेशनों में 8 लड़के और 15 लड़कियां है मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके ऊपर ज्यादा दबाव बन गया, और औपचारिकता पूरी करने के लिए उनके पास एप्लीकेशन आना शुरू हो गई। मौलाना तौकीर राजा ने कहा कि कानूनी रूप से बालिग व्यक्ति चाहे तो किसी भी धर्म को अपना सकता है और किसी से भी शादी कर सकता है चाहे वह किसी भी धर्म की लड़की या लड़का हो कानून हमें इसकी इजाजत देता है। मगर मरजहबी एतबार से चाहे वह हिंदू धर्म हो चाहे इस्लाम इस तरीके की इजाजत नहीं दी जाती।

 

मौलाना ने बताया जो मुस्लिम लड़के लड़कियां लिवइन में रहते हैं उनका इस तरीके से लिव इन रिलेशन में रहना जिन्हाकारी है और बेहयाई है इस्लाम इसकी कतई इजाजत नहीं देता। इसलिए वो लोग जो लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं निकाह कर ले तो ठीक होगा। इसी को लेकर उन्होंने दी हुई एप्लीकेशन पर विचार किया। मौलाना तौकीर रजा ने प्रशासन से इन सभी जोड़ों के निकाह करने की इजाजत मांगी है। हालांकि अभी तक उनके द्वारा दी गई एप्लीकेशन पर प्रशासन की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि हम जो कार्य कर रहे हैं वह गैर कानूनी नहीं है इसलिए अगर हमें प्रशासन इजाजत नहीं भी देता है तो ना दे। उन्होंने ऐलान किया है कि प्रशासन की इजाजत के बगैर भी वह आगामी 21 जुलाई को खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में 5 गैर मजहबी जोड़ों का इस्लाम कबूल करने के बाद निकाह कराएंगे परमिशन के लिए लेटर प्रशासन को भेज दिया है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन