300 साल पुराने शिव मन्दिर में पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
पाली(हरदोई)- सावन का पावन महीना चल रहा है ऐसे में भक्त भगवान भोलेनाथ को तरह तरह से मना रहे कोई पूजा करके तो कोई कांवर चढाकर भोलेनाथ को प्रसन्न कर रहा है। हरदोई जनपद के पाली कस्वे में स्थित बाबा भूतनाथ का मंदिर अति प्राचीन मंदिरों में से एक है भक्तों की माने तो ये मन्दिर लगभग 300 साल पुराना है । यहाँ आने बाले भक्तों सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर के नीचे बाबा मोहनगिरि का समाधिस्थल बना हुआ है भक्तों के मुताबिक बाबा मोहनगिरी ने ही मन्दिर की स्थापना की थी और कई तरह के चमत्कार भी उन्होंने मन्दिर में किये थे जिससे इस मंदिर की ख्याति काफी दूर दूर फैली हुई है।







