कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन, लिखित शिकायत दर्ज 

Share this post

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन, लिखित शिकायत दर्ज कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन, लिखित शिकायत दर्ज 

सहजनवा/गोरखपुर

सहजनवा तहसील अन्तर्गत पिपरौली ब्लॉक के खरैला गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के कोटेदार के खिलाफ गांव के साथ-साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करके लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। बताते चले कि पिपरौली ब्लॉक के खरैला गांव के ग्रामीणों की शिकायत है कि उनके गांव के कोटेदार अनीता पत्नी राजेश्वर विश्वकर्मा जिन्होंने केवाईसी के नाम पर समस्त राशन कार्ड धारीयों का अंगूठा तो लगवा लिया पर जुलाई माह का राशन वितरित नहीं किया ।ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर दी ।इसके विरोध में ग्रामीणों ने वही गांव में ही प्रदर्शन किया तथा इसके साथ-साथ तहसील मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करके तहसील दिवस पर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर संदीप गौड़, उर्मिला, सुमंत सिंह, सोनू सिंह, पुनीत गौंड, मुकेश राजभर, प्रभाकर पांडेय, मनीष गौंड ,अमित सिंह, दिलीप सिंह, अमरनाथ ,दीपू, जोखन, आदित्य, पुनीत ,सूरज, ओमवीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन