जिले मे लगातार बारिश न होने के कारण किसान के चेहरों पर मायुसी

Share this post

लोकेशन रायबरेली

जिले मे लगातार बारिश न होने के कारण किसान के चेहरों पर मायुसीजिले मे लगातार बारिश न होने के कारण किसान के चेहरों पर मायुसी

रायबरेली जिले मे लगातार बारिश न होने के कारण किसान के चेहरों पर मायुसी देखने को मिल रही है तो वही दूसरी तरफ माईनारो मे पानी न होने के कारण किसान खेतो की सिचाई के लिए त्रा त्रा कर रहे है । ताजा मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवासार्की का सामने आया है। जिसमे किसानों ने अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया है । किसानों ने बताया है कि हजम सभी ग्राम जोहवासार्की के रहने वाले है जहाँ पर राजापुर रजबहां के माइनर से पानी आता है। जिसको लेकर दबंगो ने कोलाबा मे 14 इंच का जबरन पाईप डालकर और जे सी वी से नाला खोदकर पूरा पानी अपने खेत मे कर लिया गया है। जिससे हजारों बीधे फसल बिना सिचाई के बर्बाद हो रही है । जिस मामले कि शिकायत सिचाई विभाग के अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है । जिसको लेकर आज हम लोग जिलाधिकारी से शिकायत करने के लिए आये है ।

इस पुरे मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित कर कार्यवाही करने को कहा ।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन