बरेली सीमा पर ट्रेन में हुआ बड़ा हादसा।

Share this post

शाहजहांपुर

बरेली सीमा पर ट्रेन में हुआ बड़ा हादसा।

यहां हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की अफवाह फैल जाने के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद ट्रेन के आधा दर्जन यात्री पुल से 20 फीट नीचे कूद गए। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस बरेली से चली थी इसके बाद शाहजहांपुर सीमा के पास पहुंचने पर ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह के बाद कोच में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कोच में आग बुझाने वाला सिलेंडर रखा हुआ था किसी यात्री ने सिलेंडर को ऑन कर दिया। जिससे तेज धुआ निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन मैं आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह के बाद ट्रेन यात्री नदी के ऊपर बने पुल से 20 फीट गहरी खाई में कूद गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई। लेकिन 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रियों के पैर टूटे हैं और कुछ को गंभीर चोटे आई हैं। ट्रेन को शाहजहांपुर ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन