आखिर कौन पहुंचा थाना राम जन्मभूमि

Share this post

आखिर कौन पहुंचा थाना राम जन्मभूमि

  1. आखिर कौन पहुंचा थाना राम जन्मभूमि

जिसको इंस्पेक्टर ने दी सलामी

 

(फोटो शामिल)

 

अयोध्या। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को अचानक थाना राम जन्मभूमि में एक ऐसे अधिकारी पहुंच गए जो सभी के चर्चा के विषय बन गए। राम जन्म भूमि के थाना प्रभारी की कुर्सी पर विराजमान को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने सलामी देकर “जय हिंद सर” का अभिवादन किया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सभी अपनी – अपने अंदाज में उसकी व्याख्या दिन भर करते देखे गए।

वास्तव में थाना राम जन्म भूमि के अंदर 15 अगस्त के दिन एक बंदर थाना प्रभारी के कक्ष में उनकी कुर्सी पर जाकर बैठ गया। थाना प्रभारी देवेंद्र पाण्डेय अपने कक्ष में गए और देखा की एक बंदर उनकी कुर्सी पर बैठा हुआ है तो उन्होंने उसे जय हिंद सर कहकर अभिवादन किया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही लोगों ने थाना राम जन्म भूमि में हनुमान जी पधारे की चर्चा शुरू कर दिया।

वैसे भी बजरंगबली को अयोध्या का कोतवाल कहा जाता है और हनुमान जी ही अयोध्या की हमेशा सुरक्षा करते रहे हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन