बस्ती जिले के रामपुर रेवली गांव में
तेंदुए की आमद से मचा हड़कंप ,
पिछले तीन दिनों से गांव में डर की वजह से कर्फ्यू का माहौल है, अब तक तेंदुए ने तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया है, गांव वाले पूरी पूरी रात लाठी डंडा लेकर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं, वहीं तेंदुए की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है, तेंदुए के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, बच्चों को तो घर से बिलकुल निकलने की मनाही है,
वहीं गांव वाले एक तेंदुए की वीडियो वायरल कर रहे हैं जिसमें साफ तौर पर तेंदुआ नजर आ रहा है, लेकिन हम इस विडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, तेंदुए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से लोगों में और दहशत फैल गई है, लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, रात में गांव वाले लाठी डंडा लेकर पहरा दे रहे हैं ताकि तेंदुए का कोई शिकार न हो जाए, वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है जिसमे एक बकरी बांधी गई है, ताकि तेंदुआ बकरी का शिकार करने आए और पिंजरे में फंस जाए,
छेत्रीय वन अधिकारी एपी सिंह ने बताया की सूचना मिली थी की रामपुर गांव में तीन से चार बकरियों को किसी जानवर ने मार दिया है, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को देखा गया उस में कोई जंगली जानवर लग रहा है, लेकिन कौन सा जानवर है स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन तेंदुआ या गुलदार हो सकता है, वहां पर पिंजरा लगा कर लगातार वाच किया जा रहा है, लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है साथ ही अगर वह आता है तो उस को पकड़ लिया जायेगा।
Users Today : 4
Users This Month : 117
Total Users : 20093
Views Today : 4
Views This Month : 146
Total views : 29991