कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय दिया धरना

Share this post

कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय दिया धरनाकर्मचारी संघ ने एक दिवसीय दिया धरना

सिद्धार्थनगर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांगों का पत्र जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा। आज सुबह पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे जिले के उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए । इस धरने के संबंध में बताते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी ने कहा कि आज उनकी उनकी मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय का दर्जा दिया जाना, जो पद रिक्त हैं उनको जल्द से जल्द भरा जाना और उनको मिनी सचिवालय के कर्मचारियों के बराबर मानदेय शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो प्रांतीय उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट संघ के तत्वाधान में 18 सितंबर को लखनऊ में व्यापक रूप से रणनीति बनाई जाएगी और आगे उनके संघ के वरिष्ठों द्वारा जो भी दिशा निर्देश उन्हें प्राप्त होगा उसके अनुसार वह आगे की कार्रवाई करेंगे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन