लोकेशन हरदोई
हरदोई अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी
हरदोई मल्लावां थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी आशीष ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार पुत्र चंद्रपाल 23 वर्ष ने शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों के चलते गले में अंगौछा से फांसी का फंदा बनाकर बकैना के पेड़ से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई, आशीष के पिता चंद्रपाल ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं, सभी बाहर रहकर मजदूरी करते थे, आशीष घर पर ही रहता था और शराब का बहुत ही आदी था ,कल इसने शराब पी थी, और घर में लड़ाई झगड़ा भी किया था, रात 10:00 बजे के आसपास घर से कहीं चला गया था काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं अता-पता ना चल सका, सुबह खेतों की ओरलोगों ने देखा तो एक बकैना (मीठा नीम)के पेड़ पर लटकते हुए दिखाई दिया, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आशीष को फंदा कटवा कर नीचे उतरवाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी , उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।







