सुदखोरो का आतंक पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,
रायबरेली
सुदखोरी का धंधा इन दोनों रायबरेली में खूब पनप रहा है
सूदखोर पैसे देने के बाद दुगनी से तिगानी वसूली करते हैं और परिवार को प्रताड़ित भी करते हैं ताजा मामला रायबरेली के गोरा बाजार की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है दरअसल पीड़िता के लड़के के दोस्त से उधार पैसे लिए गए थे जितने रुपए उधार के तौर पर लिए गए थे उससे अधिक वापस करने के बाद भी सूदखोर आजाद खान निवासी तिलिया कोर्ट के द्वारा पीड़िता वह उसके परिवार को धमकाया जा रहा है और पैसे ना देने पर बेटे को किडनैप करने की धमकी दी जा रही है पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खड़ी इस महिला ने साफ तौर पर बताया कि आजाद खान के द्वारा लगातार फोन पर धमकी दी जा रही है जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस अधीक्षक महोदय को उपलब्ध करा दी गई है फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने महिला को अस्वस्थ जरूर किया है कि जल्द से जल्द ऐसे सुदखोरो और जो की बिना रजिस्ट्रेशन के पैसे लेनदेन का काम कर रहे हैं और पैसा लेने वाले पीड़ितों को धमका रहे हैं उन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी आपको बताते चलें अगर रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो रायबरेली में एक दो रजिस्ट्रेशन के अलावा किसी भी तरह का पैसे की लेनदेन का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं है सूदखोर इसको अपना कुटीर धंधा बना चुके हैं और जरूरतमंद लोगों को पैसे देकर 20 से 25 परसेंट की वसूली करते हैं और पैसा मिल जाने के बाद भी पीड़ित को डराया और धमकाया करते हैं जिसका ताजा मामला महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उजागर किया गया है फिलहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इस पर पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985