जनपद बांदा _
अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन पर गिरा पूरा मकान, टली बड़ी घटना
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अभियान के समय पूरा मकान पोकलैंड मशीन के ऊपर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना में पोकलैंड चालक घायल हुआ।
सीओ सौरभ सिंह एवं उप जिलाधिकारी की तत्परता से चालक को जेसीबी की मदद से सकुशल बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
घायल चालक का इलाज जारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।
वहीं, व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को दोषी ठहराया। व्यापारियों का आरोप है कि लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
मामला: बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा।







