अखिलेश के जनसभा में कन्नौज सांसद को टुकड़े-टुकड़े करने की मिली धमकी

Share this post

 

– अखिलेश की जनसभा मे कन्नौज सांसद को टुकड़े टुकड़े कराने की धमकी…..दलित समाज के नेताओ ने किया विरोध…. आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन का मामला दर्ज

 लोकसभा चुनाव मे मतदान की तारीखे जैसे जैसे तज़दीक आ रही है वैसे ही वैसे नेता बेलगाम होते जा रहे है बीते दिन कन्नौज लोकसभा मे अखिलेश की जनसभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे सपा नेता मंच से कन्नौज सांसद ओर बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के टुकड़े टुकड़े कराने की धमकिया दे रहा है साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है दलित समाज के लोगो ने सपा नेता का विरोध किया तो आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ– कन्नौज सांसद ओर कन्नौज भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक की जान को खतरा है क्योंकि उनकी जान की सुपारी कन्नौज से सपा नेता मनोज दीक्षित ने दे दीं है इतना ही नहीं सपा नेता मनोज दीक्षित ने कसम खायी है कि अगर सांसद के टुकड़े टुकड़े नहीं करवाए तो शूद्र कि औलाद कहना ओर ये सब हुआ सपा कि जनसभा के मंच पर ओर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के सामने यकीन नहीं होता तो आप खुद ही देख लीजिये सुन लीजिये….

 सपा नेता मनोज दीक्षित ने अखिलेश यादव के सामने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक को शराबी का सर्टिफिकेट दे डाला ओर कहा कि दारुबाज़ सांसद सुब्रत पाठक रात 7 के बाद बेलगाम हो जाता है उसे आपने सांसद बनाया व्यापारी सपा नेता यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि सुब्रत पाठक मुझे भू माफिया कहता है अगर मैंने सांसद सुब्रत पाठक के टुकड़े टुकड़े नहीं कराए तो मुझे शूद्र कि औलाद कहना इसी दरमियान नज़दीक खड़े नेता जी ने भावनाओ मे बह चुके सपा नेता मनोज दीक्षित को कान मे टोका कि आप गलत बयानबाज़ी कर रहे है जिसके बाद सपा नेता मनोज दीक्षित ने फ़ौरन यूँ टर्न मारा ओर कहा कि वोटो से टुकड़े टुकड़े कराएंगे सपा के मंच पर नेता जी सारी मर्यादाए तार तार करते रहे लेकिन अखिलेश तमाशबीन बने सब देखते ओर सुनते रहे

 दरअसल कन्नौज लोकसभा कि एक विधानसभा कानपुर देहात ज़िलें कि रसूलाबाद है लिहाज़ा l सपा नेता मनोज दीक्षित के बयान से गुस्साए रसूलाबाद के दलित समाज के नेताओ ने सपा नेता का जमकर विरोध किया ओर आपत्तिजनक बयान को लेकर कार्यवाही कि मांग की तब जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ओर जाति सूचक शब्दों को लेकर मामला दर्ज किया गया ।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन