अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला……

Share this post

अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजपा का हल्लाबोल

भाजपा युवा मोर्चा ने किया जमकर किया विरोध प्रदर्शन……. अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला……अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला......

 कानपुर देहात

 सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मठाधीश और माफिया की तुलना करने वाले बयान के बाद जहां एक ओर हिंदू संगठनो में रोष व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजपा हमलावर है और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। साथ ही अखिलेश यादव का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

इसी के चलते जनपद कानपुर देहात में भी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सड़क पर उतर कर जमकर अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस जलते हुए पुतले को छीनकर बुझाने में सफल रही। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने जहां एक ओर अखिलेश यादव के बयान की निंदा की। वही दूसरी ओर माफी मांगने की मांग भी की।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन