गोरखपुर
आर्केस्ट्रा ड्रांसरो के साथ हुआ गैंग रेप,
मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में लगी गोली
उत्तर-प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां गीडा क्षेत्र में मंगलवार की रात पंजाब की रहने वाली दो युवतियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से ही सभी फरार थे। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार सुबह पुलिस के जाल तीन फंस गए। पुलिस को देखते ही इन्होने पुलिस पर गोली चलाई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।गीडा क्षेत्र में मंगलवार की रात पंजाब की रहने वाली दो युवतियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद गीडा पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। इसी बीच बुधवार सुबह 10:15 बजे आरोपितों को देखते ही पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एकला का नीरज जायसवाल घायल हो गया। उसके साथी कल्लू और अजय ने सरेंडर कर दिया।
एकला बंधे के पास ले जाकर युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पीड़िताएं थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश करते हुए घटनास्थल गई। पूरी रात तलाशी के बाद पुलिस आरोपितों के गांव पहुंचकर दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस को देखकर तीन आरोपित भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई तो एक आरोपित नीरज के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद दो आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। अन्य दो आरोपित अभी फरार है.पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गीडा पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपित नीरज जायसवाल के पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अन्य दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कही ना कही अपराधियों मे दहशत कायम होगा.







