वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

Share this post

  1. फतेहपुर न्यूज
  2. 8 महिलाओं के साथ अधेड़ ने किया छेड़खानी, अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
  3. विरोध करने पर गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  4. असोथर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ पर गांव की महिलाओं के साथ आते जाते छेड़खानी की हरकत करता था। जिससे परेशान होकर महिलाओं ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
  5. असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 8 महिलाओं ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाला एक अधेड़ फूल कुमार निषाद हम लोगों को आये दिन जब शौच के लिए जाते हैं तो वहां पर पहुचकर गन्दी गन्दी हरकत करता है और मोबाइल से वीडियो व फोटो खींचकर गंदी गंदी बात करता है। हम 8 महिलाओं में बहुत से महिलाओं के पति नही हैं। जिस कारण जब हम लोग विरोध करते हैं तो गाली गलौज करता है।
  6. जब हम सभी महिलाएं एक साथ खेत या कही भी आते जाते है तो पीछा करते हुए गंदी गंदी हरकत करता है। हम लोगों के विरोध करने पर वीडियो, फोटो लोगों को दिखाकर बदनाम करने की धमकी के साथ जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
  7. थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के प्रार्थना पत्र के आधार पर अधेड़ फूल कुमार के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन