आवास विकास की नींद खुली, अवैध निर्माण पर चली कार्रवाई।

Share this post

मेरठ _

आवास विकास की नींद खुली, अवैध निर्माण पर चली कार्रवाई।आवास विकास की नींद खुली, अवैध निर्माण पर चली कार्रवाई।

अवैध निर्माण को लेकर आवास विकास विभाग हरकत में आया और नौचंदी थाने की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर सख्त कदम उठाए गए।

कार्रवाई के दौरान मकान नंबर 14/11 , जो नक्शे के विपरीत और नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था, उसे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया। वहीं अन्य अवैध निर्माणों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि तय समय के भीतर यदि निर्माण नहीं हटाया गया तो विभाग स्वयं कार्रवाई करेगा।
इसके साथ ही आवास विकास कार्यालय के सामने लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस अतिक्रमण के कारण न सिर्फ आमजन को परेशानी हो रही थी, बल्कि यातायात भी प्रभावित हो रहा था।
पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दोबारा यहां दुकान या अतिक्रमण लगाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले ही समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती तो अवैध निर्माण और अतिक्रमण इतना नहीं बढ़ता। फिलहाल खबर के बाद हुई कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन