लोकेशन रायबरेली
विधायक के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा
विधायक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले भीम आर्मी के अराजक तत्वों को चिन्हित कर की जाए कार्यवाही
विधायक की सुरक्षा हेतु पुलिस एस्कोर्ट दिलाने की की मांग
रायबरेली बीते दिनों सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाग पंचमी के दिन एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वारदात के बाद गांव में दहशत का महोल रहा । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल एवं एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच पड़ताल की। हत्या की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों का हुजूम लग गया था यही नहीं भीम आर्मी के संगठन ने मृतक के परिजनों को न्याय हेतु आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कही, किसी तरह पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
अर्जुन पासी की हुई हत्या की खबर भीम आर्मी के संगठनों तक पहुंची, भीम आर्मी के संगठन के नेतृत्व में रोड जाम कर दिया यही नहीं भीम युवा संगठन ने जिस तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और दलित समाज के नवयुवकों को उकसाकर कर विवाद कराने पर आमदा हो गए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काफी उत्पादन किया । सलोन विधायक अशोक कोरी भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने घटनास्थल पर पहुंचे थे । भीम आर्मी के अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विधायक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें विधायक की निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई किसी तरह बाल बाल बचे । विधायक के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर आज भाजपा के पदाधिकारियों ने एसडीएम के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा । भाजपा के पदाधिकारी की मांग है विधायक के ऊपर किए गए जानलेवा हमला करने वाले भीम आर्मी के अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और विधायक की सुरक्षा में पुलिस एस्कोर्ट मुहिया कराई जाए ।







