जनपद बांदा उत्तर प्रदेश
बागे नदी में मौत के गड्ढे: खनन माफिया की बेखौफी

बांदा के अतर्रा तहसील अंतर्गत बागे नदी तेरा ब खंड में अवैध खनन का मामला सामने आया है। समाजसेवी राहुल त्रिपाठी (राहुल बाबा) ने आरोप लगाया है कि पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से नदी के बीचों-बीच और किनारों पर 10 से 15 फीट गहरे जानलेवा गड्ढे कर दिए गए हैं। ये गड्ढे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और मवेशियों व इंसानों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
समाजसेवी राहुल ने कहा कि तेरा ब खदान में नदी की जलधारा को नष्ट किया जा रहा है ,और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल मशीनी खनन बंद नहीं हुआ और गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया बेखौफ हैं और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। अब जनता जवाब मांग रही है कि आखिर खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है।






