रायबरेली
एसओजी सर्विलांस एवं डीह थाना पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत डीह पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने आठ मोटरसाइकिलों के सात बाइक चोरों को किया गिरफ्तार।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरों का एक बड़ा गैंग है जो जनपद के विभिन्न क्षेत्र में शादी समारोहों व घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को कबाड़ी को बेंच दिया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से आठ मोटरसाइकिल सहित सात मोबाइल फोन, डुप्लीकेट चाबी, पेंचकश सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान को भी बरामद किया गया है पुलिस ने सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।







