कौशाम्बी उoप्रo
*बाइक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत!परिजनों में मचा कोहराम*
कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थानांतर्गत जीo टीo भैरव भीटी के समीप समय लगभग सुबह 6:00 बजे प्रयागराज की तरफ से कानपुर की ओर जा रही पिक-अप नंबर UP.72.AT.5282 का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए,बाइक सवार स्पलेंडर UP.70.EN.3122 को पीछे जोरदार टक्कर मार दिया,टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और तड़प-तड़पकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची संदीपनघाट पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक के पास से मिले ड्राईविंग लाइसेंस से मृतक युवक की पहचान मोo.शाज़िद पुत्र मोo मुन्ने सिद्दीकी उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई,जैसे परिजनों को जानकारी हुई कि घर में कोहराम मच गया,और रोते बिलखते मौके पर पहुंचे,वहीं पुलिस विधिक कार्यवाही के पश्चात शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया मृतक के चार बच्चे हैं,जिसमें एक बेटी और तीन बेटे हैं,जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।







