शादी मदनपुर बालू खदान में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का बोलबाला

Share this post

जनपद बांदा _

 

शादी मदनपुर बालू खदान में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का बोलबाला

बांदा।पैलानी तहसील क्षेत्र में स्थित शादी मदनपुर बालू खदान में इन दिनों अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों का खुलेआम संचालन चर्चा का विषय बना हुआ है।नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात बालू का उत्खनन किया जा रहा है,जिससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खदान से निर्धारित सीमा से कहीं अधिक गहराई तक बालू निकाली जा रही है।पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए नदी के किनारों को खोखला किया जा रहा है,जिससे भविष्य में कटान और जलस्तर पर गंभीर असर पड़ सकता है।वहीं,खदान से निकलने वाले ट्रक क्षमता से कई गुना अधिक बालू लादकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।ओवरलोड ट्रकों के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है।जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं,जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।स्कूली बच्चों,बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार ट्रकों की आवाज और धूल से उनका जीवन दूभर हो गया है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।कभी-कभार औपचारिक जांच होती है,लेकिन कुछ ही समय बाद हालात फिर वही हो जाते हैं।इससे अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बुलंद हैं।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि शादी मदनपुर बालू खदान में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए,ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन