ग्राम सभा कुटिया एहत माली में बारिश के बाद गंदगी से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन का मिला आश्वासन

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

ग्राम सभा कुटिया एहत माली में बारिश के बाद गंदगी से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन का मिला आश्वासन

ग्राम सभा कुटिया एहत माली में बारिश के बाद गंदगी से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन का मिला आश्वासन

रायबरेली जनपद के सरेनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कुटिया एहत माली गांव में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव की गलियों में पानी भर गया है, जिससे कीचड़ और गंदगी का अंबार लग गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

पिछले कई दिनों से गलियों में पानी भरा हुआ है। नालियां जाम हैं, और बदबू के कारण गांव में रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। लोग बीमारियों के खतरे से डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

इस संबंध में जब ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही सफाई कर्मियों की टीम गठित कर गांव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गांव में सफाई कार्य शुरू किया जाएगा और जल निकासी की समस्या का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन