आखिर जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए कोई अपने भाई की हत्या कैसे कर सकता है।

Share this post

शाहजहांपुर

 

एक भाई ने अपने छोटे भाई की महज तीन बीघा खेती हासिल करने के लिए उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई और बहनोई को गिरफ्तार किया है।

चार दिन पहले हुई हत्या के इस खुलासे से हर कोई सकते में है।

आखिर जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए कोई अपने भाई की हत्या कैसे कर सकता है।आखिर जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए कोई अपने भाई की हत्या कैसे कर सकता है।

फिलहाल गिरफ्तार किए गए भाई समेत दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना 1 अक्टूबर 2024 को थाना काँट के यादव गोटिया गांव मैं घटी थी। यहां साधु बन कर अपना जीवन यापन करने वाले मोरपाल और पप्पू बाबा की खून से लथपथ लाश उसके घर के बाहर मिली थी। साधु की गला रेत कर बेरहमी से हत्या की गई थी। खास बात यह रही कि पड़ोस में ही उसका भाई भी सोया हुआ था। लेकिन हत्या की किसी को भनक तक नहीं लगी ये पुलिस के शक का गहरा गया। इस मामले में मृतक के भाई ने अपने दो रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। और पैसों की लेनदेन उसकी वजह बताया था। जब पुलिस ने विवेचना शुरू की, तो जो खुलासा हुआ उसे सुनकर और देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक साधु पप्पू बाबा के सगे बड़े भाई सतपाल और उसके बहनोई देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि साधु पप्पू बाबा के हिस्से में तीन बीघा पुश्तैनी जमीन आ रही थी। इसी जमीन को हासिल करने के लिए बड़े भाई ने अपने बहनोई के साथ मिलकर छोटे भाई की गला रेत कर हत्या कर दी थी और अपने दो रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। क्योंकि हत्या करने वाले भाई ने अपने रिश्तेदारों से 1 लाख 30 हज़ार रुपया उधार ले रखा था। पैसा वापस न करना पड़े इसके लिए दोनों रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस में हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले भी और उसके बहनोंई को जेल भेज दिया गया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन