भाजपा नेता मनोज पांडेय के भाई पर जमीन कब्बजियाने का लगा आरोप

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 भाजपा नेता मनोज पांडे के भाई पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप 

रायबरेली जहां एक तरफ 2024 लोकसभा चुनाव अपने चरम स्तर पर है तो वही भू माफिया के हौसले पूरी तरीके से बुलंद दिखाई दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला रायबरेली के त्रिपुला चौकी के समीप किशुनपुर रामचंदर का बताया जा रहा है। जहां अजय कुमार शुक्ला की जमीन पर जबरन भाजपा नेता मनोज पांडे के भाई अमिताभ पांडे कब्जा कर रहे हैं। आपको बताते चले बीते दिन मनोज पांडे गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जहां उनके भाई अमिताभ पांडे अपने गुर्गों के साथ जबरन पीड़ित अजय कुमार शुक्ला की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हालांकि पीड़ित के पास अपर जिला न्यायालय लखनऊ हाई कोर्ट का आदेश भी है उसके बावजूद भी दबंग उसकी ढाई बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।यहां तक की पीड़ित का सदर कोतवाली क्षेत्र में मुकदमा भी नहीं लिखा जा रहा है।वही सबसे बड़ी बात है कि अभी बीते दिन ही हुए हैं मनोज पांडे को सपा से भाजपा में शामिल हुए ऐसे में उनके भाई के द्वारा जबरन गुंडई और भू माफिया के रूप में गरीब पीड़ित अजय शुक्ला की जमीन पर कब्जा करना किसी भू माफिया से कम नहीं।अब देखना है कि पीड़ित अजय कुमार शुक्ला को न्याय मिलता है या नहीं। फिलहाल पीड़ित अजय कुमार शुक्ला अब अपनी जमीन पर जाने से उसको डर लग रहा है क्योंकि दबंगों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और 376 के मामले में फसाने की मिल रही है धमकी।हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दबंगों द्वारा जबरन जेसीबी चला कर कब्जा करना और हस्तक्षेप करना पूरी तरीके से रिकॉर्ड हो गया है। जो कि पीड़ित के पास मौजूदा रूप में उपस्थित है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन