अयोध्या
बीकापुर विधान सभा क्षेत्र में भेड़िए का आतंक,
मिल्कीपुर विधानसभा के साथ-साथ बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में भी भेड़िये का आतंक फैल गया है,
भेड़िए ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अस्करनपुर गांव में एक बच्चे पर हमला कर दिया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका सीएचसी बीकापुर में इलाज किया गया, वन विभाग के रेंजर एसपी सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया और उन्होंने बताया कि कांबिंग के दौरान किसी भी हिंसक जानवर के पद चिन्ह नहीं मिले हैं फिर भी एहतियात के तौर पर कांबिंग की जा रही है, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िए ने असकरनपुर गांव के आसपास आतंक मचा रखा है, कई बार हमला कर चुका है, हमले में एक बच्चा घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है, डर बस कोई भी ग्रामीण अपने घर से नहीं निकल रहा है, ना कोई खेत की रखवाली करने जा रहा है ना फसल की रखवानी करने जा रहा है, सभी लोग दहशत में है, इससे पहले मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भेड़िए की दहशत सामने आई थी और अब जनपद के दोनों विधानसभा में भेड़िए का आतंक बरकरार है, दोनों विधानसभा में ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।






