भ्रष्टाचार मैं जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
फतेहपुर जिले के जिला आबकारी को शराब लाइसेंस धारकों से रिश्वत लेने के आरोप व प्राप्य साक्ष्यों के आधार जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। एक शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री के जरिए वीडियो साक्ष्य सहित डीएम को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें शराब के लाइसेंस धारकों से आबकारी अधिकारी द्वारा अवैध धन उगाही का आरोप लगाया गया था। डीएम सी.इंदुमती ने प्राप्त साक्ष्यों की जांच के आधार पर को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्यवाही करते हुए आबकारी आयुक्त प्रयागराज को पत्र लिखा है और सरकार की जीरो टालरेन्स नीति के तहत डीएम के निर्देश पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शराब के लाइसेंस धारकों से आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा के ऊपर अवैध धन उगाही का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद डीएम सी इंदुमती के आदेशों के क्रम में पूरी पड़ताल के बाद साक्ष्य पत्र के माध्यम से आबकारी आयुक्त प्रयागराज व प्रमुख सचिव आबकारी को अवगत कराते हुए निलंबन की कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार अधियम 7/13 के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए आगे की विभागीय कार्यवाही में जुट गई है।







