विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share this post

कुशीनगर।

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 कुशीनगर जनपद की तरयासुजान थाना और साईबर थाने की सयुक्त पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं,अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने इसका खुलासा करते हुये बताया की गिरफ्तार अभियुक्त लाओस/कंबोडिया देश में भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे,गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26 फर्जी मोहर,8 पासपोर्ट,2 लेपटॉप,आधार कार्ड, ATM कार्ड,मोबाइल,व 72 प्रपत्र बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्तों में एक जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र का और दो अभियुक्त बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के रहने वाले है पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन