विधायक के चचेरे भाई के हत्यारोपी हुए गिरफ्तार।

Share this post

पीलीभीत

विधायक के चचेरे भाई के हत्यारोपी हुए गिरफ्तार।विधायक के चचेरे भाई के हत्यारोपी हुए गिरफ्तार।

पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई की हत्या करने वाले पांचो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

 

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के दिशा निर्देशन में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई के पांचों हत्यारों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आपको बता दें पीलीभीत जनपद के थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के ग्राम उदराह के रहने वाले एक व्यक्ति की लड़ाई झगड़े के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस के द्वारा मुकदमा 182/24 धारा 191(2),/191(3)190/333/115/(2)/103/118(1)/ 351(3)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था।वही आज पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के दिशा निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत हत्या करने के पांचो वांछित आरोपी जिनमें रामकृष्ण पुत्र प्रेमचंद महेंद्र पुत्र रामकिशन कुलदीप पुत्र परशुराम सर्वेश पुत्र रामकिशन निवासी गण ग्राम उदराह थाना घुंघचिहाई जनपद पीलीभीत तथा दीपक पुत्र द्वारीका प्रसाद निवासी ग्राम रानीगंज थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन