बिजली विभाग में तैनात एसडीओ की हिटलर शाही का वीडियो वायरल। 

Share this post

रायबरेली

 

बिजली विभाग में तैनात एसडीओ की हिटलर शाही का वीडियो वायरल।

 

वीडियो में एसडीओ साहब संविदाकर्मी से बकायदा दफ्तर में कान पकड़ कर करा रहे है उठा बैठक।

 

एसडीओ साहब संविदाकर्मी को सज़ा सुनाकर खुद बड़े इत्मीनान से कम्यूटर पर कर रहे हैं काम।

 

वीडियो बिजली विभाग के एसडीओ इंदु शेखर के दफ्तर का बताया जा रहा।

 

संविदा कर्मी को सज़ा सुनाने वाले भी यही एसडीओ इंदु शेखर हैं।

 

बताया जा रहा है कि एसडीओ साहब जब क्षेत्र में चेकिंग पर गए थे तो इन्हें सब कुछ ठीक ठाक मिला था।

 

किसी ने इनके कान भर दिए थे कि सूरज भान ने उपभोक्ताओं को एलर्ट कर दिया था।

 

जिसकी वजह से सब ठीक ठाक मिला।

 

बस साहब को गुस्सा आ गया और उन्होंने संविदा कर्मी को दफ्तर में बुलाया और करा दी उठा बैठक।

 

इस मामले में सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर ग्रामीण ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को जांच सौंप दी है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन