बीजेपी सरकार पर जमकर बरसीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधा द्विवेदी

Share this post

लोकेशन रायबरेली

श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधा द्विवेदी बीजेपी सरकार के उपर जमकर बरसी

रायबरेली 2024 लोकसभा चुनाव का महासंग्राम अपने उफान पर है जहां चुनावी मुद्दा को लेकर आज मीडिया ने श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरेनी सुधा द्विवेदी से खास बातचीत किया जहां वे भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर बरसी और बताया कि किस तरह से कैसरगंज में बीजेपी ने एक शोषण करता बृजभूषण के बेटे करण भूषण को टिकट दे दिया। जहां इसके बाद महिलाएं और बेटियां लिखती हैं कि आज हम हार गए।मणिपुर में किस तरह से निर्वस्त्र बेटियों को बीजेपी सरकार में घुमाया गया तब बीजेपी सरकार को नहीं दिखा। बेरोजगारी और महंगाई इस सरकार में सभी को नीचे गिरा दिया। मंगलसूत्र की चर्चा को लेकर भी श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं और कहां एक गरीब वर्ग का व्यक्ति आज अपनी बेटियों की शादी नहीं कर सकता। सोने और चांदी की कीमत बढ़ती ही जा रही है सरकार को नहीं दिखता है। बीजेपी सरकार 400 का दावा करती है लेकिन 400 का दावा उनका हवा हवाई ही रहेगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में सोनिया गांधी के किले को हिला पाना बीजेपी सरकार के वश में नहीं है। फिलहाल श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनके ऊपर जमकर बरसी। वही आपको बताते चले कि जनपद में 20 मई को मतदान होने हैं और 4 जून को मतगणना अब देखना है सरकार किसकी बनती है यह तो समय ही तय करेगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन