भाजपा से संविधान और आरक्षण को खतरा

Share this post

फर्रुखाबाद बड़ी अपडेट

 भाजपा से संविधान और आरक्षण को खतरा, किसानों और नौजवानों के भविष्य खराब कर रही भाजपा – अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर कर उपद्रव किया। बैरिकेटिंग तोड़ी, एक पत्रकार घायल हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा साकार पर निशाना साधते हुए योगी को लखनऊ बाले मोदी को दिल्ली बाले बताते हुए हमला बोला। भाजपा सरकार को नौजवान और किसानों का विरोधी बताया। पूर्व मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से चुनावी रैली में पहुचे ।अखिलेश यादव के मंच पर पहुचते ही भीड़ सभा स्थल से जाने लगी ।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नवल किशोर की चुनावी रैली को सम्बोधित करने कादरीगेट थाना क्षेत्र में क्रश्चियन इंटर कालेज के मैदान में पहुचे। अखिलेश यादव के पहुचते ही भीड़ बेकाबू हो गयी। पुलिस ने भीड़ पर जमकर भाजी लाठी। अनियंत्रित भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। जिससे दवकर पत्रकार शानू खान घायल हो गया । भीड़ ने टेंट पर चढ़कर उड़ाई काननू व्यवस्था की धज्जियां। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले जितनी भी परीक्षा हुई, सबके पेपर लीक हुए ।किसानों की आय दुगनी नहीं हुई है। 

 

सपा के गठबंधन प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव बीजेपी की सरकार पर हमलावर दिखे | उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने नौजवानों और किसानों के भविष्य को खराब किया है | युवा और किसान सरकार बदलनें का मन बना चुका है |

क्रिश्चियन कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें कहा कि इस बार सपा प्रत्याशी की जीत के सभी रिकार्ड टूटने जा रहें हैं | इस बार युवा वर्तमान सरकार के खिलाफ हैं | 10 साल में बीजेपी नें गरीबों, किसानों और युवाओं से झूठे वादे किये | किसानों को उनकी फसल का बाजिब मूल्य नही मिला | किसान कर्ज में डूब गया | महंगाई लगातार बढ़ रही है | सरकार ने बड़े-बड़े उद्योग पतियों का कर्ज माफ किये, लेकिन गरीब किसान का कर्ज माफ नही किया गया | इस लिए सपा व गठबंधन नें तय किया है कि सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसल का बाजिब मूल्य मिलेगा |

उन्होंने ने कहा कि सरकार नें पेपर कराए और कुल 10 पेपर लिक करा दिये | उन्होंने कहा कि सबाल नौकरी का नही है | नौकरी के नाम पर सरकार नें युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया | फ़ौज की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया और अब पुलिस की नौकरी भी कही तीन साल की ना कर दें | फौज की नौकरी अग्निवीर कर दी, जिससे नौजवानों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया | उन्होंने कहा की चुनाव आनें वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगा | जो लोग संबिधान को बदलना चाहते है उन्हें जनता बदल देगी |

 

सपा सुप्रीमों नें कहा कि जिन-जिन को सरकार नें कोरोना वैक्सीन लगवाई उनके हार्ड अटैक का खतरा बढ़ गया है | सरकार नें बोरी से खाद चोरी कर ली | जब वोट चाहिए था, तो सरकार ने रिफ़ाइन्ड का वितरण किया | उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों को आटा और युवाओं को डाटा मुफ्त देंगे | सपा सरकार में लैपटॉप का वितरण किया था, लेकिन उनकी सरकार ने नकल कर मोबाइलों का वितरण किया | उन्होंने कहा सरकार बनने पर फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा एक्सप्रेस वे के 6 लेन से जोड़ा जायेगा |

 

भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है । अग्निवीर जैसी योजनाओं को ला रही है । जिससे नौजवान दुखी हैं । नौकरी रोजगार छीनने का काम कर रही हैं। भाजपा सरकार ने सविधान को खतरा पैदा कर दिया है।

सरकार समाजवादी की आ रही है, इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। भाजपा की विदाई है, यह उनके भाषण में नजर आ रहा है, उनके भाषण बदल गए हैं। लखनऊ बाले क्या बोलते हैं, दिल्ली बाले क्या बोलते हैं। इनके भाषण से रुझान आ रहा है, बो हार रहे हैं ।

 

हरियाणा में निर्दलीय विधायक के जाने के पर सरकार बदलने के सवाल पर बोले अखिलेश 4 जून के बाद उत्तर प्रदेश की चिंता करे ।

26/11के हमले में कांग्रेस ने आतंकवादी को राहत दी सवाल पर बोले अखिलेश यादव मन मर्जी नहीं चलेगी। सुनी हुई कहानी जनता नहीं सुनना पसंद करती है। उनके पास जनता को सुनाने के लिए बचा ही क्या है। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई ।

गंगा की सफाई नहीं हुई, गंदे नाले गंगा में गिर रहे हैं। भाजपा खिसियाई हुई है। सम्भल में पुलिस लगाकर वोटरों को रोका गया ।समाजवादी कार्यकर्ता झुके नहीं। परिणाम यह हुआ ये संभल में हार रहे, आंवला, बदायूं, मैनपुरी में भी हार रहे हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन